कालीघाट थाने में हुआ रक्तदान शिविर

फिरोज आलम
कोलकाता। दुनिया हर रोज तरक्की कर रही है लेकिन अभीतक प्राकृतिक खून का विकल्प तैयार नहीं किया जा सका है। खून एक ऐसा चीज है जो कारखाने में नही बनता है। ऐसे में एक आदमी का खून ही दुसरे की जिन्दगी बचाता है। उक्त बात आज तृणमूल सांसद माला राय ने कही। वह इस दिन कालीघाट थाना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रही थी। वही राज्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्य ने कहा कि थानों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन अच्छी बात है। जबकि डीसी (साउथ) खालिद मिराज ने बताया कि लोगों को समय से खून मिल सके इसके तहत पुलिस भी अपनी भागीदारी निभाना जानती है। कार्यक्रम में एसी बुद्धदेव मुखर्जी, एसी, उदय राय, मृदुल बनर्जी, कालीघाट थाना प्रभारी सांतनु सिन्हा बिस्वास सहित अभिनेता सोहम, सामाजिक कार्यकर्ता विकास जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •