स्थानीय लोगों को हत्या की आशंका

कोलकाता। बिते शनिवार से अचानक ही रहस्यमय तौर पर लापता हुए एक बच्चे का शव एक खाल यानी बड़े नाले से मिलने के कारण जहां सनसनी फैल गई वही लोगों में बच्चे की मौत पर गुस्सा है। कुछ स्थानीय लोगों को बच्चे अरण्य मंडल (8) की मौत पर संदेह है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के लेदर काम्प्लेक्स के कांटातला इलाके के एक खाल (खाई) से आज एक बच्चे का शव बरामद किया गया। अरण्य मंडल  शनिवार सुबह से अचानक ही लापता हो गया| स्थानीय कुछ लोगों ने आज सुबह घर से एक किलोमीटर की दूरी पर खाल से अरण्य मंडल शव  देखा तो इलाके में शोक फैल गई।  पुलिस ने शव को खाल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अरण्य शनिवार को रथयात्रा देखने के लिए जाने की जिद कर रहा था। पहले उसे घर के सामने ही खेलते देखा गया, फिर खाल के आसपास। इसके बाद वह लापता हो गया। शनिवार को परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आज सुबह खाल से ही बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चे के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसकी नाक से खून निकल रहा था। बहरहाल मामले की पुलिस द्वारा जांच चल रही है। मामले पर कुछ स्थानीय लोगों बच्चे की मौत को हत्या भी मान रहे है।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •