सब्यसाची दत्ता को थमाएगें भाजपा का झंडा

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर महानगर कोलकाता में रहेंगे। महानगर मं वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाह मंगलवार को अपराह्न तीन बजे महानगर कोलकात स्थित इंडोर स्टेडियम में एनआरसी विषय पर आयोजित विशाल जनजागरण अभियान को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि एनसीआर और धारा 370 पर लोगों में जनजागृति लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर मे जनजागरण और जनसंपर्क अभियान आयोजित कर रही है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम पांच बजे वेस्टाइन होटल में राज्य के भाजपा सांसदों, विधायकों और पार्टी के प्रदेश पधाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। जबकि इसी दिन अमित शाह देर शाम साढ़े सात बजे साल्टलेक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में माता के दर्शन करेंगे और जन-कल्याण की कामना करेंगे। बता दे कि इसी दिन ही बिधाननगर के मेयर रह चुके विधायक सब्यसाची दत्ता भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। सब्यसाची ने बताया कि सदस्यता ग्रहण समारोह नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि सब्यसाची के साथ ही उनके हजारों समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। फरवरी में सब्यसाची दत्ता के घर मुकुल राय के जाने के बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। अब टीएमसी नेता ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •