हावड़ा। जब एक पिता ने अपनी बेटी को परीक्षा के कारण फेसबुक चलाने से रोका तो उक्त छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मृतका का नाम रितिका बेरा है। घटना श्यापुर कॉलोनी बटतला इलाके में घटी। खबर पाकर श्यामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उलूबेड़िया महकमा अस्पताल भेज दिया। वह नारीकेवबा द्वारका नाथ गर्ल्स हाई स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। उसके पिता रामानंद बेरा पेशे से व्यवसायी हैं। माध्यमिक परीक्षा के मद्देनजर उन्होंने रितिका को फेसबुक करने से मना किया था। शुक्रवार रात को उसने बताया कि रात का खाना बाद में खाएगी और अपने कमरे में चली गईं, लेकिन रात 10 बजने के बावजूद भी खाने पर नहीं आयी तो उसके पिता रमापद बाबू उसे बुलाने के लिए गए और देखा कि वह अपने दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई है। बहरहाल उक्त घटना को लेकर इलाके के लोगों में शोक है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •