मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका

कोलकाता। प्रदेश बाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हुए हमले के खिलाफ आज राज्य भर में भगवा खेमा के द्वारा हंगामा किया गया। हमले के प्रतिवाद में आज जोड़ाबागान मोड़ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा श्यामपुकुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के नेतृत्व में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया ।कार्यक्रम मे उत्तर कोलकाता के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया जब से बीजेपी का जनाधार बढ़ रहा है तब से आये दिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं या नेताओ के ऊपर हमला लगातार बढ़ रहा है गणतंत्र बचावो यात्रा को हम किसी भी कीमत में बंगाल में निकालेंगे चाहे उसके लिए हमे कुछ भी करना पड़े। कार्यक्रम में मयंक चतुर्वेदी, ललित सिंह,राम सेवकजी ,मीना चौरसिया,वंदना दुबे ,राहुल सिंह,अभिषेक सिंह,जगत सिंह ,सचिन सिंह,अमित तुलसियान, सतेंद्र सिंह ,संजय राय,राहुल दुबे, आकाश माली,पंकज पाठक,रोशन हलवाई,एम पी सिंह,छोटू,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं आज सुबह कूचबिहार में होने वाली भाजपा की सभा में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बस को पुलिस द्वारा रोके जाने पर जलपाईगुड़ी जिले का जूरापानि इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ भिड़ गये। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और पुलिस की ओर से भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के इस संघर्ष में कूचबिहार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देनद्रुप शेरपार सहित दर्जनों पुलिस के जवान घायल हो गये जबकि कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आज भाजपा की सभा में कार्यकर्ताओं को जाने से रोकने के लिये तृणमूल कार्यकर्ता सड़कों पर देखे गये। कूचबिहार शहर और शहर के बाहर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सभा के विरोध में प्रदर्शन भी किया। शुक्रवार दोपहर कूचबिहार स्टेशन रोड इलाके में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पथावरोध भी किया।

Spread the love
  • 31
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    31
    Shares
  •  
    31
    Shares
  • 31
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •