पोर्ट अंचल सहित दक्षिण कोलकाता टीएमसी को धक्का

फिरोेज आलम
कोलकाता। तृणमूल से भाजपा में भगड़ जारी है। आज तृणमूल ट्रेड यूनियन के दक्षिण कोलकाता के नेता मेघनाथ पोद्दार ने भाजपा का झंड़ा थामते हुए तृणमूल को अलविदा कह दिया। महानगर कोलकाता में सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने विधिवत भाजपा का झंडा थमाकर मेघनाथ पोद्दार का भाजपा में स्वागत किया तो वहां मौजूद तृणमूल ट्रेड यूनियन छोड़कर मेघनाथ के साथ भाजपा में आये समर्थकों ने जमकर भाजपा के समर्थन में नारे लगाये। इस दौरान प्रदेश भाजपा महासचिव राजू बनर्जी भी मौजूद रहे। मेघनाथ पोद्दार ने कहा कि उन्होंने भाजपा में आकर राजनीति में अपनी एक नई यात्रा का आगाज किया है और वह वादा करते है कि वह हर स्तर पर संगठन के लिये कार्य करते रहेगेँ। बता दे कि पोर्ट अंचल सहित दक्षिण कोलकाता में मेघनाथ पोद्दार तृणमूल ट्रेड यूनियन का झंडा बुलंद किये हुए थे। लेकिन बिते समय से शहरी विकास मंत्री व मेयर फिरहाद हकिम के साथ उनके रिश्तों में दरार गहरी हो रही थी। बहरहाल मेघनाथ पोद्दार के भाजपा में आने से तृणमूल का क्या नुकसान होगा और भाजपा को संगठन में किस प्रकार की बढ़त मिलेगी यह तो वक्त बतायागा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •