कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के बासंती में जमीन दखल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमीन दखल में बाधा देने पर स्थानीय बदमाशों द्वारा लोगों को पीटने का आरोप है। इस दौरान चार लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बतायी गई है। घटना की शिकायत बासंती थाने में कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार घटना दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना स्थित छह नम्बर सोनाखाली इलाके में घटी। स्थानीय निवासी ताहेर मोल्ला की एक जमीन है, जो उसे उसकी दीदी से मिली थी। आरोप है कि सोमवार रात स्थानीय बदमाश मोरे लस्कर और मंटू लस्कर उस जमीन पर घर बनाने का प्रयास कर रहे थे। यह देख कर ताहेर की मां ने उन्हें रोका और जमीन के वैध कागजात के साथ बात करने की बात कही, लेकिन बदमाशों ने उनकी नहीं सुनी और साबल  से उन पर हमला कर दिया। मां को बचाने आए ताहेर को भी उन्होंने पीटा। उसके परिवार वाले भी बीच-बचाव के लिए आए तो उन्हें भी पीटा गया। घायल हालत में उन्हें बासंती ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसमें से दो को गंभीर हालत में कैनिंग महकमा अस्पताल भेज दिया गया।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •