घटना के बाद से जिले में तनातनी

कोलकाता। इस राज्य में लोकसभा चुनाव गर्मी व उमस पर भी जहां भारी पड़ रही है वही लोकतंत्र के इस महा पर्व के अगाज के बाद से राज्य में राजनीतिक तनातनी व खूनी संघर्ष का दौर भी शुर हो गया है। अब एक भाजपा नेता पर गोली चलाये जाने के कारण राजनीति का पारा बेहद चढ़ गया है और लोगों की माने तो चुनावी अगाज बेहद डरावना लग रहा है। घटना शनिवार रात बर्दवान जिले के भतार में घटी । आरोप है कि जहां एक भाजपा नेता कृष्णकलि सामंत को निशाना बनाकर दो राउंड गोली चलाई गई है। पीड़ित के हाथ में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में कृष्णकलि सामंत को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि देर रात पार्टी का प्रचार खत्म करके कृष्णकलि सामंत घर लौटे थे तभी चेहरे पर नकाब बांधे कुछ हमलावर उनके घर पहुंचे और उन पर गोलियां चला दी। पहली गोली तो चूक गई लेकिन दूसरी गोली उनके हाथ में लगी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी जा पहुंचे। उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां गोली निकाल दी गई है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पार्टी की ओर से तृणमूल कांग्रेस पर गोली चलाने का आरोप लगा है जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसे भाजपा की आपसी गुटबाजी करार दी गई है। भाजपा का कहना है कि इलाके में भाजपा के उत्थान की वजह से तृणमूल कांग्रेस डरी हुई है। इसलिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वैसे इस घटना से केवल वर्दवान ही नही बरन राज्य भर में राजनीति तनातनी बढ़ने की आशंका भी जतायी जा रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •