कोलकाता। महानगर कोलकाता में प्रमोटर राज के खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी पहले ही अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी है। लेकिन लगता है कि सीएम के गुस्से का असर अराजक तत्वों पर नहीं हो रहा है। महानगर के जोड़ा गिर्जा इलाके में एक निर्माणधीन इमारत को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना घटी। पुलिस स्थानीय लोगों ने बताया कि जोड़ा गिर्जा इलाके सेंट थाम्स स्कूल के पास ही उक्त घटना घटी। आरोप है कि पप्पु गुट व मो. सरफुद्दीन गुट के बीच रंगदारी को लेकर ही गोली चली। आरोप है कि उक्त जगह पर पप्पु द्वारा निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। आरोप है कि पहले से ही आपसी रंजीश में नाराज सरफुद्दीन के लोगों ने पप्पु गुट के साथ विवाद के दौरान गोली चलायी। हलांकि मामले पर पर्दा डालने की कोशिश बी की जा रही थी और पुलिस के वरीय अधिकारी मामले पर कुछ कहने से बचते रहें। मामले पर किसी की गिरफ्तारी की भी खबर नही है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •