कूचबिहार व अलीपुरद्वार में दो सीटों पर होगा मतदान
11 अप्रैल को बंद होगा ईवीएम में प्रार्थियों का भाग्य
दोनों सीटों पर 18 प्रार्थी लड़ रहे चुनाव

जगदीश यादव
कोलकाता। राज्य की दो लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम गया। कूचबिहार और अलीपुरद्वार लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शोर आज शाम थम गया। चुनाव प्राचर का शोर थमते ही चुनावी महारथियों की धड़कने बढ़ गयी है। बता दे कि दोनों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कूचबिहार में 11 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला तृणमूल और भाजपा के बीच है। अलीपुरदुआर में सात दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं लेकिन यहां भी मुख्य प्रतिस्पर्धा भाजपा और तृणमूल के बीच ही है। टक्कर कांटे की मानी जा रही है। कूचबिहार में जहां तृणमूल के उम्मीदवार परेश चंद्र अधिकारी और भाजपा के नीशीथ प्रमाणिक आमने-सामने हैं वहीं अलीपुरदुआर में तृणमूल के दशरथ तिर्की और भाजपा के जाॅन बारला के बीच टक्कर है। वही निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कूच बिहार लोकसभा क्षेत्र में कुल 1809598 मतदाता हैं जिनमें से 940948 पुरुष, 868632 महिलाएं और 18 किन्नर हैं। कुल 2010 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र में कुल 1642285 मतदाता हैं जिनमें से 831051 पुरुष, 811208 महिलाएं हैं। यहां एक बात कहना वाजिब होगा कि इस बार राज्य में चुनाव को लेकर जिस तरह की सरगर्मी देकी जा रही है उसे अभूत पूर्व माना जा रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की जुबान भी फिसलती रही तो बड़बोले नेताओं ने धुंआधार दावे भी किये हैं । ऐसे में देखना है कि लोकतंत्र के इस महा संग्राम में जनता का फैसला क्या होता है। उक्त दोनों जगहों के चुनावी महारथियों के भाग्य 11 अप्रैल को ईवीएम में बंद हो जाएगा और वहीं होगा जो मतदाता चहेगें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •