संदेह के घेरे में वार्ड की दो महिलाएं

शराब की बोतलें, काजू, सिगरेट व अन्य सामान बरामद

हावड़ा।rajat sarkar 2jpgओडिशा के पुरी में एक होटल से हावड़ा नगर निगम के वार्ड  2 के  तृणमूल पार्षद व बोरो 1 को चेयरमैन रजत सरकार का बुधवार तड़के  शव बरामद किया गया है। उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। रजत सरकार की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई है।  होटल में काफी खून पसरा मिला है। रथ मेला से  पूर्व वे परिवार के साथ घूमने गए थे। खबर मिलते ही हावड़ा नगर निगम के मेयर व अन्य पार्षद पुरी के लिए रवाना हो गए हैं । स्थानीय पुलिस ने बताया कि रजत सरकार अपने सहयोगी कई पार्षदों के साथ पुरी आये थें । बताया जा रहा है कि सरकार की मौत प्राथमिक तौर पर होटल के एक तला के बरामदे से गिरने के कारण प्रतीत हो रही है। लेकिन जबतक पोस्टमार्म रिपोर्ट नहीं मिलता पुलिस कुछ कह पाने की स्थिती में नहीं है। पुलिस ने बरामदे से शराब की बोतलें, काजू सिगरेट व अन्य सामान बरामद किया है।

पुरी पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह भी लग रहा है कि रजत के सिर पर किसी ने भारी सामान से वार किया है। उक्त तृणमूल पार्षद की मौत जिस तरह से हुई है वह संदेह जनक है और मामले पर हावड़ा के 7 न. वार्ड की दो महिलाएं संदेह के घेरे में है। कारण इन महिलाओं के कमरे से रजत सरकार के कई सामान पुलिस ने बरामद किया है। खबर के लिखे जाने तक पुलिस उक्त महिलाओं से पूछताछ कर रही थी। पुरी पुलिस ने बताया कि स्थानीय व हावड़ा की पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। जिन महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है इन्हें रजत का करीबी बताया जा रहा है। सरकार के फेसबुक प्रोफाइल को खंगालने पर पता चलता है कि उल्टा रथ के दिन उन्होंने रथ को केन्द्र कर अपनी सेल्फी खुद ली थी। उन्होंने पुरी के पुरोहतों के साथ भी सेल्फी खुद ली थी और वह खुश नजर आ रहें थें। लेकिन कुछ घंटे में क्या हुआ की उनकी रहस्यमय मौत हो गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •