अज्ञात लोगों के खिलाफ श्कायत दर्ज

रौनक कुमार
पश्चिम मेदिनीपुर /कोलकाता। चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के द्वारा एक दुसरे के किलाफ जहां जुबानी जंग भीषण तौर पर शुरु है वही अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के पीए का अज्ञात लोगों द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में स्कार्पियो सवार अज्ञात लोगों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के व्यक्तिगत सहायक गौतम चटर्जी का पीछा किया। घटना सोमवार देर रात 12:30 बजे पुरातन बाजार इलाके की है। आरोप है कि दो स्कार्पियो में सवार अज्ञात लोगों ने गौतम के वाहन का पीछा किया। इसकी भनक लगते ही गौतम चटर्जी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में गौतम चटर्जी को सुरक्षित खड़गपुर सदर क्षेत्र से विधायक दिलीप घोष के कार्यालय तक पहुंचाया गया। भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि इसकी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन कर दोषियों को गिरफ्तार करने व सुरक्षा दिये जाने की मांग की है। वैसे भाजपा का आरोप है कि घटना के इतने घंटे बितने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किया जाना इस बात का घोतक है कि पुलिस राज्य सरकार के आगे लचार है। गौतम चटर्जी ने आरोप लगाया कि पीछा करने वालों कई तरह से रास्ते में मुझे परेशान करने की कोशिश की। वह लोग स्टोरकाली के पास वाहन खड़े कर मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन मेरे वाहन चालक के कारण वह हमलोग बच गये। फिर तीन मोटरसाइकिल द्वारा मेरा पीछा किया गया।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •