कोलकाता। श्रमिकों का सैलाब देख कर आज मुझे लग रहा है कि हम यहां से फिर तीसरी बार जीतेगें। जीत से तृणमूल को कोई रोक नही सकता है। इलाके के अर्जुन सिंह चाहे जितना गुण्डागर्दी करे हम इस आतंक को रोक कर ही रहेगे। उक्त बात मंत्री व मेयर फिरहाद हाकिम ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा ही श्रमिकों के दुख में साथ रही है ऐसे में शानदार जीत की सफलता से कोई रोक नही सकता है। तृणमूल का ग्राफ ऊंचा है और ऊंचा ही रहेगा। वही लोकसभा से पार्टी के उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि हम श्रमिकों का शोषण नहीं होने देगें। अराजक तत्वों का खात्मा हम यहां करेगें। भाटपाड़ा विधानसभा तृणमूल के चेयरमैन धरमपाल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में श्रमिकों का समग्र विकास होगा और उन्हें हर स्तर की मदद के लिये हम वादा करते है। लेकिन भाटपाड़ा कॉपरेटिव बैंक में 5 करोड़ के लगभग का जो घोटला हुआ है उसका जवाब भी वोंटर चुनाव में देगें।

Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •