प्रसूता महिलाओं को राहत की महरम

नवीन अग्रवाल
कोलकाता। पोर्ट अंचल के मटियाबुर्ज में आजादी के बाद से सरकारी तौर पर आज प्रसूता महिलाओं को जो सुविधा मिलने जा रही है वह उनके लिये मरहम का काम करेगा। मटियाबुर्ज के गार्डेनरीच मैटेरनेटी होम में सीजर अपरेशन की सुविधा अब उपलब्ध करायी गयी है. मामले की जानकारी देते हुए बोरो 15 के पूर्व चेयरमैन मो. इकबाल मुन्ना व स्थानीय वार्ड 134 के पार्षद शम्स इकबाल अनिल ने बताया कि सच कहे तो हमलोगों का एक सपना पूरा हुआ है। मुस्लिम बहुल उक्त इलाके में प्रसूता महिलाओं को तमाम दिक्कतों का समाना ही नहीं करना पड़ता था बरन उनके परिजन भी प्रसूता महिलाओं के अपरेशन के लिये दुसरे अस्पताल के धक्के खाते थे। कई बार तो दुसरे अस्पताल जाने के चक्कर में ट्राफिक व्यवस्था की बदहाली से महिलाएं रास्ते में बच्चे को जन्म दे देती थी। फिलहाल उक्त महिला अस्पताल में 20 बेड के साथ एम्बूलेंस सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •