आरोपियो को ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है महानगर

कोलकाता। कहते है कि अगर पुलिस चाह ले तो अपराधियों को कहीं से भी दबोच सकती है। ठीक ऐसा हा हुआ है। कोलकाता पुलिस की टीम ने आंध्र प्रदेश से हत्या के मामले को दो अरोपियो को गिरफ्तार कर लिये है। आज कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त अपराध प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि 31 दिसंबर 2018 को रात के समय इलाका दखल को केंद्र कर कई लोगों ने गोलीबारी की थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच में जुटी पुलिस की टीम को अपराधियों के आंध्र प्रदेश में मौजूद रहने की जानकारी मिली। इसके बाद 14 मार्च को खुफिया पुलिस आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गई थी। वहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार जांच अभियान चलाने के बाद रविवार को मुख्य आरोपितों मिलन जाना (27) के बारे में पता लगा। उसे ओल्ड गुंटुर थाना अंतर्गत रिलायंस ट्रेंड के एक शोरूम में काम करने के दौरान धर दबोचा गया। वह कोलकाता में प्रगति मैदान थाना अंतर्गत दो नंबर हट गछिया का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ शुरू की गई तो आंध्र प्रदेश में ही सिकंदराबाद में विश्वजीत दास (‍27) नाम के एक दूसरे आरोपित के बारे में भी पता चला। उसे भी धर दबोचा गया। इन दोनों के खिलाफ सियालदह कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। उसके बाद रविवार को इनकी गिरफ्तारी के बाद इन्हें न्यायालय में पेश कर तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •