भाजपा में जाने की बात को कहा अफवाह 

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले ही राज्य में सत्ताधारी तृणमूल में भगदड़ के कारण भाजपा के हौंसले जहां बुलंद है तो वहीं सत्ताधारी तृणमूल पाला बदलने वालों को अवसरवादी कह रही है। साफ कहें तो बंगाल में चुनावी हालात रोचक हो गये है। पिछले एक महीने से महानगर कोलकाता में इस तरह की चर्चा चल रही थी कि मदन मित्रा भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह भी दावा किया जा रहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय से उनकी बातचीत हुई है लेकिन आज इस मामले में पूर्व मंत्री मदन मित्रा मीडिया के सामने आए और उन्होंने खुद को पार्टी का वफादार बताया। मदन मित्रा ने भाजपा में जाने की अटकलों को सोमवार को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह ममता बनर्जी के सिपाही हैं और ममता के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा मेरे बारे में तमाम तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विश्वस्त सिपाही हूं और पार्टी के लिए काम करना मेरा लक्ष्य है। मदन ने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए भाजपा ने इस तरह की अफवाह फैलाई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी पार्टी के किसी भी बड़े नेता से बात नहीं हुई है। वह तृणमूल में हैं और रहेंगे। बहरहाल मदन मित्रा की तरह विधाननगर के मेयर और पार्टी के नेता सब्यसाची दत्त भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि भी की गई थी लेकिन सब्यसाची दत्त ने भाजपा में जाने की बात को अफवाह बताया था।
Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •