कोलकाता। एक बार फिर राज्य से शिशु तस्करी में लिप्त रहने के आरोप में एक चिकित्सक सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। कोलकाता पुलिस की एक टीम ने उन्हें कांथी से गिरफ्तार कर लिया। किसी व्यक्ति ने भवानीपुर थाने में इसकी शिकायत की थी।सोमवार की रात कांथी के न्यू देवी अस्पताल और आसपास के इलाकों से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम चिकित्सक सुमन हाल्दर, लेबोरेटरी कर्मी नीलकमल दास और भवेश दास हैं। इसके अलावा पान दुकान चलानेवाले भवेश दास और पद्मलोचन दास नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का अनुमान है कि पद्मलोचन ही शिशु तस्करी का मूल सरगना है। नीलकमल और भवेश नर्सिंग होम के पास एक लेबोरेटरी में काम करते हैं। चिकित्सक सुमन हाल्दर का घर कोलकाता में है। बाकी लोगों का घर कांथी और रामनगर इलाके में है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू देवी नर्सिंग होम से एक शिशु तस्करी कर उसे कोलकाता लाया गया था। इस बारे में सुमन हाल्दर के पडोसी को पता चला और उसने भवानीपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। इसी शिकायत के आधार इनलोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •