कोलकाता। सड़कों पर मौत का खूनी पहिया थमही नहीं रहा है और सड़क हादसों में रोज ामलोगों की बलि चढ़ रही है।  महानगर के वीआईपी रोड में एक सडक दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी। बागुईहाटी थाना की पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दो बाइक सवार केष्टोपुर से हानापाडा की ओ़र जा रहे थे। आरोप है कि दोनों में से किसी के भी सिर पर हेलमेट नहीं था। पुलिस ने बताया कि दोनों ने शराब भी पी रखी थी। इसी दौरान उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और एक लाइट के खंभे में टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। बाइक के तेज रफ्तार में होने के कारण यह दुर्घटना घटी।स्थानीय लोगों का आरोप है कि तेज रफ्तार में गाडी के परिचालन के कारण ही यहां दुर्घटनाएं घट रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण भी यह दुर्घटनाएं घट रही हैं। दूसरी ओर सोमवार को कैखाली में शराब के नशे में घुत्त एक बस चालक ने तीन यात्रियों को धक्का मार दिया जिससे वे घायल हो गये।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •