कोलकाता। लगता है कि एक बार फिर से महानगर कोलकाता व समीपवर्ती अंचलों में बिते देढ़ दशक पहले जिस तरह से गोली मारे जाने की घटनाएं घटती थी ठीक उसी के तर्ज पर गोलीबारी की घटनाएं घट रही है। स्कूल में प्रवेश कर दो शिक्षकों को गोली मारने व जयनगर में गोलीबारी व बम मार कर तीन लोगों की हत्या के बाद अब एक प्रमोटर नारायण विश्वास को तब गोली मार दी गई जब वह घर लौट रहे थे। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थानांतर्गत राईपुर इलाके में शनिवार रात को घटी। जहां  कुछ अज्ञात समाजविरोधियों ने एक प्रमोटर को गोली मार दी। घायल प्रमोटर को गम्भीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात घर लौटते समय राईपुर इलाके में समजविरोधियों ने नारायण विश्वास को गोली मार दी और फरार हो गये। गोली लगने के बाद नारायण वहीं अचेत हो गये। नारायण के साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि व्यक्तिगत शत्रुता के कारण ही नारायण को गोली मारी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर के लिके जाने तक इस मामले पर पुलिस ज्यादा कुछ कहने से इंकार कर रही थी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •