ठण्ड होने लगी कमजोर

कोलकाता। महानगर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं मौसम विभाग मौसम के मिजाज की भविष्यवाणी के मामले पर पूरी तरह से खरा साबित नही हो रहा है। महानगर कोलकाता समेत राज्य भर में तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 24 घंटे के अंदर कोलकाता के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।आज यहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पर था जबकि शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पर था। शुक्रवार को यहां का तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया था। कोलकाता के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आसनसोल का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, बिघाटी का 11 डिग्री सेल्सियस, बालूरघाट का 7. 6 डिग्री सेल्सियस, बांकुड़ा का 10.1 डिग्री सेल्सियस, बैरकपुर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और बरहमपुर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा बर्दवान का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, कैनिंग का 10 डिग्री सेल्सियस, कोंटाई का 9 डिग्री सेल्सियस, कूचबिहार का 6.9 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस और सैलानियों के लिए बेहद आकर्षक रहे दीघा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर चढ़ा है जो शनिवार की तुलना में ज्यादा है। इन क्षेत्रों के अलावा हल्दिया का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, जलपाईगुड़ी का 8 डिग्री सेल्सियस, कलाइकुंडा का 9.2 डिग्री सेल्सियस, कालिमपोंग का 5.5 डिग्री सेल्सियस, दमदम का 13.4 डिग्री सेल्सियस पर था। इसी तरह से मालदा जिले का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीपुर का 10.5 डिग्री सेल्सियस, पन्नागढ़ का 8.4 डिग्री सेल्सियस, पुरुलिया का 8 डिग्री सेल्सियस, सिलीगुड़ी का 7.6 डिग्री सेल्सियस, बीरभूम के श्रीनिकेतन का 8.7 डिग्री सेल्सियस और हावड़ा जिले के उलूबेरिया का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर चढ़ा है। इसी तरह से हुगली जिले का न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस बारे में मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक गोकुल चंद्र देवनाथ में बताया कि अब जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह तक तापमान में इसी तरह से बढ़ोतरी दर्ज की जाती रहेगी जिसके बाद पश्चिम बंगाल से ठंड का अवसान होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •