कोलकाता। राज्य के पूर्व दमकल मंत्री प्रतिम चटर्जी का निधन हो गया है। राज्य में पूर्व वामपंथी सरकार में दमकल मामलों के मंत्री रहे प्रतिम चटर्जी का  निधन 79 वर्ष की आयु में हुआ। उनके निधन पर वामपंथी नेताओं बिमान बसु, सूर्यकांत मिश्रा और अन्य ने श्री चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लंबे समय से वह श्वास सह वृद्ध जनित रोग से पीड़ित थे। उनका उनका एक गैर सरकारी अस्पताल में किया जा रहा था। कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल से स्वस्थ्य  हो घर लौटे थें। लेकिन उनकी स्थिती फिर खराब होने पर उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था पिछले तीन दिनों से पूर्व मंत्री को साल्टलेक के एक निजी अस्पताल के सीसीयू – वेंटिलेशन पर रखा गया था।  अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उन्हें सलाइन से दवाएं दी जा रही थी। शनिवार की रात उनका पल्स दर बिल्कुल कम हो गया था। साथ ही शरीर में होमिग्लोबिन की मात्रा कम होने के कारण समस्या और अधिक बढ़ गयी। रात में ही अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई और लेकिन तमाम सतर्कता के बाद भी प्रतिम चटर्जी स्थिति में लगातार गिरावट आ रही थी व आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई ।प्रतीम चटर्जी पहली बार हुगली जिले के तारकेश्वर विधासभा क्षेत्र से चुनाव में लड़े व वर्ष 1996 में वह वाम मोर्चा सरकार में दमकल मंत्री बने। दिवांगत ने  कई बांग्ला फिल्मों में अभिनय भी किया किया था। उनकी आखरी बांग्ला फिल्म ‘संगी’ है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •