दर्जनों हुडदंगी व मनचले हुए गिरफ्तार

कल्पतरु उत्सव पर दक्षिणेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता

पर्यटन स्थल व पार्कों में जमकर हुई मस्ती

राज्य भर में पिकनिक व उल्लास में जुटे लोग

कोलकाता। महानगर कोलकाता को बस खुशिया मनाने का बस मौका भर चाहिए लोग उल्लास मनाने में पीछे नही रहते हैं। अगर बात नव वर्ष के पहले दिन के जश्न का हो तो फिर भला क्या कहना। आज नववर्ष के प्रथम दिन पर महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में उत्साह का माहौल चरम पर रहा। पार्क स्ट्रीट में में लोगों को व्यापक स्तर पर पार्टी के मूड में देखा गया तो दक्षिणेशेवर कालीमंदिर सहित कालीघाट,भूतनाथ, बिरला मंदिर जैसे महानगर के धार्मिक स्थलों में लोगों की सुबह चार बजे से ही भारी भीड़ उमड़ती रही। ऐसे लोगों की कमी नहीं थी जिन्होंने साल के पहले दिन की शुरुआत पूजा पाठ से की ।कल्पतरु उत्सव के मौके पर दक्षिणेश्वर मंदिर सहित काशीपुर उद्यानवाटी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर दोनों स्थानों पर दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।  काशीपुर स्थित उद्यानवाटी में दिन भर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहा। यहां आने वाले श्रद्धालु शनिवार रात से ही डेरा जमाने लगे। इसके साथ श्रीरामकृष्ण के साधना स्थल दक्षिणेश्वर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। त्सव में शामिल होकर लोगों ने अपनों के मंगलमय जीवन की कामना की। मंगल आरती से दिवस का शुभारंभ किया गया। रामकृष्ण देव ने सन् 1886 की एक जनवरी को कल्पतरु रूप में भक्तों को आशीर्वाद दिया था। उसी समय से प्रत्येक वर्ष पहली जनवरी को कल्पतरु उत्सव मनता आ रहा है। वहीं न्यू मार्केट समेत अन्य बाजारों में  पोशाक व साजसज्जा के सामान खरीदने वालों का जमघट लगा रहा। बच्चों में नव वर्ष पर घूमने-फिरने को लेकर उत्साह रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर साल से ज्यादा इस साल बड़ा दिन पर चिड़ियाखाना, विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी, मिलेनियम पार्क, निक्को पार्क, इंडियन म्यूजियम, बिड़ला प्लेनटोरियम समेत विभिन्न जगहों पर बड़ी संख्या में लोगों का रेला उमड़ा। वहीं महानगर के विभिन्न जगहों में मनचले, नशे में हुड़दंग करने के आरोपी सहित व्यवस्था को बिगाड़ने के मामले में पुलिस द्वारा दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  रेस्तरां व होटल में खाने-पीने के खास इंतजाम का लोगों ने लुफ्त उठाया। महानगर में पार्क स्ट्रीट में भारी चहल-पहल देखी गई। इस दौरान हर जगह पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही व महिला पुलिस कर्मियों ने मनचलों पर गाज भी गिराया। खबर के लिखे जाने तक उल्लखेनीय संख्या में मनचलों व बहकने वालों पर कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की गई।लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने महानगर के 122 महत्वपूर्ण चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखा है जिनकी निगरानी सीधे तौर पर कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के कंट्रोल रूम से की जाती रही। जबकि उपायुक्त रैंक के 10 अधिकारियों की तैनाती की गई है जो महानगर के सभी 10 प्रशासनिक विभागों की गश्ती लगाएंगे। इसके अलावा 16 पुलिस सहायता केंद्र, 14 हाई रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड, 13 क्विक रिस्पांस टीम और महानगर के 30 नाइट क्लबों में चेकिंग और निगरानी अभियान चला रहे हैं। पार्क स्ट्रीट और धर्मतल्ला में विभिन्न जगहों पर ड्रोन के जरिए निगरानी हो रही है। पूरे शहर में 100 पुलिस पिकेट लगाए गए हैं।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •