कोलकाता। राज्य में इन दिनों बढ़े डेंगू 3 (डेन-3) के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो अब तक पश्चिम बंगाल में 10 हजार मामले सामने आएं हैं और 13 लोगों की मौत हुई है।खबरों के अमुसार अब कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल भी इसकी चपेट में आ गए हैं। उनकी डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें  कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। उनकी शारीरिक स्थिति फिलहाल स्थिर है। पिछले कई दिनों से उन्हें बुखार था और बदन दर्द वगैरह हो रहा था। उनके खून की जांच की गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई है। महानगर के बेलेघाटा आईडी अस्पताल सहित राज्य के कई अस्पतालों में हजारों लोग डेंगू की चपेट में आने के बाद इलाजरत हैं।दुर्गा पूजा से ठीक पहले इतने बड़े पैमाने पर डेंगू का संक्रमण राज्य वासियों को दहशत में डाल दिया है। कोलकाता व उपनगरीय इलाकों के डेंगू के 70 मामलों से 35 मामले सिर्फ डेंगू 3 (डेन-3) के हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो कोलकाता ही नहीं बल्कि उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, विधाननगर, कमरहट्टी, दक्षिण दमदम सहित कई जिलों व कई इलाकों में जगह डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •