अधीर रंजन चौधरी के करीबी सह तीन गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद । नगर निगम चुनावों से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता असादुल शेख की बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में राज्य में कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी के करीबी दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं शीलादित्या हल्दर एवं हिरू हल्दर सह तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक दोषारोपण का खेल शुरू हो गया है।
पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता असादुल शेख का भाकुड़ी मोड़ के पास एक होटल है। पास ही के प्रोफेसरपाडा़ में रहने वालीअपनी दुसरी पत्नी के यहां आया हुआ था और वहां से अपने एक दोस्त बबलु के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था कि एकदम नजदीक से गोली चलाई गयी। घटना के समय वारदात स्थल पर ही असादुल शेख की की मौत हो गई व उसका दोस्त बबलू बम के हमले में घायल हो गया व उसे अस्पताल भेजा गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •