24, 25 व 31 दिसंबर को देर रात तक चलेगी मेट्रो

जाकीर अली/ रमेश राय

कोलकाता। खुशियां मनाने का बहाना खोजने वाले शहर कोलकाता में बड़ा दिन यानी क्रिसमस की अगवानी के लिये तैयार है। शहर के मिजाज से व्यवस्था भी वाकिफ है और लोगों की भीड़ को परेशानी नही हो इसके लिये क्रिसमस और नव वर्ष की पूर्व संध्या में देर रात तक मेट्रो चलेगी। इस साल कोलकाता में बड़े पैमाने पर क्रिसमस उत्सव का आयोजन राज्य सरकार की ओर से किया गया है। पार्क स्ट्रीट इलाके में लाखों की संख्या में लोग इस उत्सव में शामिल होने के लिए ना सिर्फ कोलकाता बल्कि राज्य भर से पहुंचते हैं। रविवार को छुट्टी के दिन न्यु मार्केट इलाके में लोगों का रेला देखते ही बना। इन लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस साल मेट्रो ने देर रात तक परिसेवा चालू रखने का निर्णय लिया है। मेट्रो रेलवे की ओर से आज इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि 24, 25 और 31 दिसंबर को देर रात तक मेट्रो चलेगी। हालांकि दुर्गा पूजा के समय मेट्रो की ओर से रात भर परिसेवा दी गई थी लेकिन क्रिसमस अथवा वर्षांत में ऐसी कोई परिसेवा मिलने वाली नहीं है। विज्ञप्ति के मुताबिक इन तीन दिनों तक सुबह 6:45 बजे के बजाय 8:00 बजे पहली मेट्रो कवि सुभाष और नोवापाड़ा से खुलेगी जबकी रात 9:55 के बजाय 11:10 पर आखिरी मेट्रो इन दोनों स्टेशनों से चलेगी। यानी रात को करीब सवा घंटे तक मेट्रो की अतिरिक्त सेवाएं मिलेंगी। दरअसल मंगलवार को क्रिसमस के त्यौहार की वजह से अधिकतर स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे इसीलिए सोमवार से ही कोलकाता वासियों के लिए मेट्रो ने अतिरिक्त सेवा शुरू करने का निर्णय लिया हैै। हालांकि सुबह के समय करीब सवा घंटे का समय कम करने की वजह से दैनिक यात्रियों ने थोड़ी बहुत नाराजगी जताई है। सुबह के समय जो लोग विभिन्न कार्यों से मेट्रो के जरिए जाते हैं उनका कहना है कि 6:45 बजे के बजाय 8:00 बजे से मेट्रो चलने की वजह से उन्हें परेशानी में पड़ना पड़ सकता है। इसके अलावा आज बिना किसी पूर्व घोषणा के मेट्रो की सेवाएं सुबह से बंद रखी गई थीं और दोपहर 2:00 बजे से मेट्रो की शुरुआत हुई। इसकी वजह से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। कई यात्री मेट्रो पकड़ने के लिए स्टेशन पर पहुंचे और टिकट काउंटर पर जाने के बाद पता चला कि दोपहर 2:00 बजे से मेट्रो परिसेवा की शुरुआत होगी। इससे काफी लोगों को परेशानी में पड़ना पड़ा है। विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बीत जाने के बाद 26 दिसंबर यानी बुधवार से एक बार फिर मेट्रो की सेवाएं पूर्ववत यानी सुबह 6:45 बजे से रात 9:55 बजे तक मिलेंगी। इसके बाद फिर 31 दिसंबर अर्थात सोमवार को सुबह 8:00 बजे से रात 11:10 बजे तक मेट्रो चलेंगी। उसके पहले पड़ने वाले रविवार को मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:00 बजे के बाद शुरू होंगी।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •