रमेश राय

कोलकाता।pak jhanda atv2बिते दिनों क्रिकेट में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद इस राज्य के कई जगहों पर पाकिस्तान का झंडा उड़ाये जाने का मामला प्रकाश में आया था। शनिवार को दक्षिण कोलकाता के टालीगंज इलाके के अनवर शाह रोड के एक दुकान की छत पर पाक का कथित झंडा लगाये जाने को लेकर सनसनी फैली। इलाके के कई लोगों ने कई मीडिया के तफ्तरों में फोन कर बताया कि इलाके में किसी ने पाक का कथित झंड़ा लगाया है। एक खाश वर्ग बहुल उक्त इलाके में तमाम लोगों से उक्त मामले पर बात करने की कोशिश की गई लोगों ने विरोध तो किया लेकिन अधिकारिक तौर पर मीडिया से बात करने के लिये कतराते रहें। मामले पर हिन्दु संहति के प्रदेश अध्यक्ष तपन घोष बात करने पर उन्होंने कहा कि अगर किसी ने यहां पाकिस्तान का झंडा लगाया है तो यह चिंताजनक बात है। इसकी जितनी निंदा की जाये कम है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।ज्ञात हो कि बिते बिते जून माह में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सवाल उठाया था कि आखिर क्रिकेट में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद इस राज्य के कई जगहों पर उल्लास क्यों देखा जाता है?।  दिलीप घोष ने उक्त सवाल अपने फेसबुक में एक पोस्ट के जरीये उठाया था। उन्होंने अपने फेसबुक के पोस्ट में लिखा था कि भारत के पाक से क्रिकेट मैच हारने के बाद राज्य के मालदा, उत्तर दिनाजपुर,इस्लामपुर व हुगली के चंदननगर जैसे तमाम इलाकों में आतिशबाजी कर रात भर खुशियां मनाई गई। सवाल के लहजे में उन्होंने लिखा कि क्या उक्त कार्यों को आएसआई, आईएस, सीमी या फिर जमायत के लोगों ने अंजाम दिया है? ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •