आपसी रंजीश में निकाली खुन्नस

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की टीम ने ननद-भाभी का नाम पता पॉर्न साइट पर डालने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जादवपुर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला और उसकी ननद की तस्वीरें, नाम, पता फोन नंबर आदि पॉर्न साइट पर डालने के मामले में आरोपित पड़ोसन को आखिरकार कोलकाता पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम नाजिया रहमान है। नाजिया दोनों के पड़ोस में ही रहती थी और आपसी झगड़े की वजह से उसने ऐसा किया था। बुधवार सुबह कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम ने नाजिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि चंद मिनटों की पूछताछ के बाद नाजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने स्वीकार किया है कि अपने सहयोगी गौरव वर्मा की मदद से ही उसने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी ननद की तस्वीरें पॉर्न साइट पर डलवाई थी। उसने बताया है कि दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी रंजिश में उसने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी ननद की तस्वीरें, दोनों का नाम, फोन नंबर, उनके घर का पता और उनके घर के मुख्य दरवाजे की तस्वीरें खींचकर गौरव वर्मा को दी थी और उसे पॉर्न साइट पर अपलोड करने को कहा था। उन तस्वीरों के साथ लिख दिया गया था कि अगर किसी को भी पार्टनर चाहिए तो वह फोन नंबर पर फोन कर इस पते पर पहुंच सकते हैं। इसके बाद उक्त महिला और उसकी ननद को अनजान नंबरों से सैकड़ों फोन आने लगे थे।यहां तक कि कई अनजान लोग तो नशे में धुत होकर उनके घर भी पहुंचने लगे थे और मोलभाव करते थे। इससे दोनों का वहां रहना मुश्किल हो गया था। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद गत शुक्रवार यानि सात दिसंबर को गौरव वर्मा को गिरफ्तार किया गया था और उसने पूछताछ में नाजिया के बारे में खुलासा हुआ था। गौरव वर्मा को गिरफ्तारी के बाद शनिवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से 19 दिसंबर तक के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया।पहले दिन की पूछताछ में उसने बताया था कि जिस महिला और उसकी ननद की तस्वीरें पॉर्न साइट पर उसने डाली थी उनकी पड़ोस की महिला नाजिया से विवाद चल रहा था। पड़ोसन महिला ने ही ननद और भाभी की तस्वीरें, फोन नंबर, पता और उनके घर के दरवाजे की तस्वीरें उपलब्ध कराई थी जिसे वह पॉर्न साइट पर अपलोड कर दिया था। स्कॉट सर्विस के नाम से अपलोड किए गए इन तस्वीरों में उसने महिलाओं के नाम से लिखा था कि अगर आपको पार्टनर चाहिए तो इस नंबर पर फोन कर इस पते पर पहुंच जाएं। परेशान होकर दोनों महिलाओं ने गत चार अक्टूबर को लालबाजार साइबर सेल में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस की टीम लगातार घटना की जांच में जुटी हुई थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •