घटना के बाद इलाके में फैली दहशत व तनातनी
लोगों ने पुलिस को मृतक का शव ले जाने से रोका

जगदीश यादव/फिरोज आलम
कोलकाता। एक बार फिर पोर्ट अंचल का मटियाबुर्ज क्षेत्र खून खराबे क कारण ही नहीं बरन आपसी विवाद के बाद एक व्याक्ति द्वारा दुसरे व्याक्ति की सरे राह मांस काटने के चापर से सिर धड़ से अलग करने के कारण चर्चा में आ गया। उक्त दिल दहलाने वाली घटना से एक बार फिर मटियाबुर्ज में दहशत फैल गई है। खबर के लिखे जाने तक हर जगह उक्त घटना की चर्चा हो रही थी। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर बाद लगभग तीन बजे क्यू 518 श्यामपुकुर लेन में घटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि किन्ही बात को लेकर पेशे से कसाई कलाम के साथ चून्नू मित्रा (45) का विवाद इतना बढ़ा की कालाम दौड़कर मांस के दुकान से चापर उठा लाया और फिर एक झटके में ही चून्नू का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर विहिन चून्नू का खून से लथपथ शरीर धरती पर गिर कर तड़पने लगा जिसे देखकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई और कलाम भागने में सफल हो गया। इस घटना के बाद जब मटियाबुर्ज की पुलिस आई और शव को ले जाने लगी तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा व लोगों ने चून्नू के शव को पुलिस को ले जाने से रोका लेकिन पुलिस वालों के काफी समझाने के बाद भीड़ ने शव को ले जाने दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कलाम के हिरासत में ले लिये और फिर उसे गिरफ्तार किया । खबर के लिके जाने तक इलाके में तनाव पसरी हुई थी और पुलिस को तैनात कर दिया गया था। घटना को लेकर कई तरह की बातों का दौर शुरु हो गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2012 में वृहत्तर मटियाबुर्ज के नादियाल थाना इलाके में एक भाई इज्जत के नाम पर अपनी बहन का सिर सरे राह धड़ से इस लिये अलग कर दिया था कि क्यो कि उसकी शादीशुदा बहन अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। गुस्से में भाई ने बहन का सिर तलवार से अलग कर दिया। इसके बाद बीच सड़क पर धड़ छोड़कर वह सिर अपने हाथ में लेकर सीधे नादियाल थाने पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों के सामने वारदात में इस्तेमाल हथियार के साथ सरेंडर कर दिया। पोर्ट इलाके के नदियाल थाने के अयूब नगर में हुई इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। ज्ञात रहे कि पोर्ट इलाके में डॉ. एके रोड की रहनेवाली नीलोफर बीबी (22) की शादी रवींद्र नगर में रहने वाले अकबर अली (27) के साथ हुई थी। शादीशुदा जिंदगी शुरू करने से पहले नीलोफर अयूबनगर इलाके के मोहम्मद फिरोज से प्यार करती थी। परिवार के दबाव में उसे अकबर के साथ शादी करनी पड़ी। पिछले महीने वह अपने बेटे-बेटी को घर पर छोड़कर कहीं चली गई। नीलोफर के भाई मेहताब आलम (29) को पता चला कि वह अपने पुराने प्रेमी फिरोज के साथ उसके बड़े भाई के अयूब नगर स्थित घर में रह रही है। वह तलवार लेकर अयूब नगर पहुंचा और अपनी बहन की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद कटे सिर को लेकर इलाके में घूमता रहा और फिर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •