पर्यटकों की संख्या में 266 प्रतिशत की बढ़ोतरी

जगदीश यादव

कोलकाता/ईदिल्ली। इस वर्ष अप्रैल में ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर 70,045 पर्यटक आए, जबकि अप्रैल 2015 में 19,139 पर्यटक आए थे। अगर बात देश के महानगरों की करें तो सबसे ज्यादा पर्यटक दिल्ली में और सबसे कम कोलकाता में आयें। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के दस्तावेज बताते है कि हलांकि देश में अप्रैल 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर आए पर्यटकों की संख्‍या में अप्रैल 2015 की तुलना में 266 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं महनगर में पर्यटन व्यवसाय से जूड़े लोगोंकी माने तो राज्य में राजनीतिक से लेकर कई कारणों से विदेशियों का मोह भंग हुआ है।   27 नवंबर, 2014 से शुरू हुई ई-पर्यटक वीजा सुविधा 25 फरवरी, 2016 तक भारत में 16 हवाई अड्डों पर 113 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्‍ध थी। भारत सरकार ने 26 फरवरी, 2016 से इस योजना का विस्तार करते हुए इसके दायरे में 37 और देशों को शामिल कर दिया जिससे संबंधित देशों की संख्या बढ़कर 150 हो गई। देश में अप्रैल 2016 के दौरान 266 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी के साथ ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर 70,045 पर्यटक आए।जबकि अप्रैल 2015 में महज 19,139 पर्यटक ही आए थे। जनवरी-अप्रैल,2016के दौरान ई-टूरिस्ट वीजा पर 3,91,094 पर्यटक आए। जबकि जनवरी-अप्रैल, 2015 के दौरान 94,998 पर्यटक आए थे। इस तरह इसमें 311.7 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार  यह बढ़ोतरी 150 देशों के लिए ई-पर्यटक वीजा की पेशकश करने से ही संभव हुई है, जबकि पहले यह संख्या केवल 43 ही थी। अप्रैल, 2016 के दौरान ई-पर्यटक वीजा सुविधाओं का लाभ उठाने वाले शीर्ष 10 स्रोत देशों की हिस्सेदारी प्रतिशत के तौर  पर काबिले तारीफ कहा जा सकता है। यानी प्रतिशत का आंकड़ा कुछ इस तरह रहा। ब्रिटेन 18.82 , संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 14.08, रूस, 8.16, फ्रांस 7.12 , चीन 6.31, ऑस्ट्रेलिया 4.67, जर्मनी 4.32, कनाडा 3.70, थाईलैंड 2.09 व  नीदरलैंड 1.93 प्रतिशत रहा।

मार्च, 2016 के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर आए पर्यटकों के मामले में शीर्ष 10 हवाई अड्डों की हिस्सेदारी प्रतिशत में देखें तो आंकड़ा कुछ ऐसा है। नई दिल्ली हवाई अड्डा 46.48 , मुंबई हवाई अड्डा 19.09, गोवा हवाई अड्डा 9.96 प्रतिशत, चेन्नई हवाई अड्डा 5.55 प्रतिशत , बेंगलुरू हवाई अड्डा 6.48 प्रतिशत, कोच्चि हवाई अड्डा 3.02, कोलकाता हवाई अड्डा 2.50 , अमृतसर हवाई अड्डा 1.37 , हैदराबाद हवाई अड्डा 2.23  और तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा पर 1.44 प्रतिशत ई-वीजा पर पर्यटकों की उपस्थिती रही।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •