हुगली। राज्य सहित महानगर कोलकाता व हुगली जिले में जानलेवा डेंगू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। रिसड़ा के दमकल एक दमकल कर्मचारी की शुक्रवार रात कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक का नाम अमरनाथ साव(37) था। वह हुगली जिले के भद्रेश्वर के निवासी थे और रिसड़ा दमकल विभाग में तैनात थे। शनिवार को उनका शव उनके भद्रेश्वर स्थित निवास पर लाया गया। बताया जाता है कि गत 21 अक्टूबर से अमरनाथ बाबू को बुखार था। स्थानीय स्तर पर उन्होंने अपने बुखार की चिकित्सा करवायी थी लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। उनका रक्त एनएस-01 पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा, सात और दमकल कर्मचारी बुखार से पीड़ित बताये जा रहे हैं। उनका रक्त भी एनएस-01 पॉजिटिव पाया गया है। जिले के तारकेश्वर निवासी एक दमकल कर्मचारी बाबूसोना सामंत को कोलकाता फोर्टिस में भर्ती करवाया गया है। श्रीरामपुर के निवासी देवायन पाल का रक्त भी एनएस-01 पॉजिटिव पाया गया है। अमरनाथ की मौत के बाद रिसड़ा उपनगर सहित पूरे हुगली जिले के लोग डेंगू को लेकर आतंकित हैं।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •