दो लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेगें परीक्षा में
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता। हर विद्यार्थी के लिये माध्यमिक की परीक्षा काफी अहम होता है। ऐसे में मंगलवार से राज्य में शुरू माध्यमिक की परीक्षा शुरु होगी। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा माध्यमिक परीक्षाओं का आयोजन 12 से 22 फरवरी तक होगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, ”दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल के मुकाबले लड़कियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।” अधिकारी ने यह भी बताया कि पिछले साल से सबक लेते हुए परीक्षा के दौरान गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं। छात्र व छत्राओं को मध्यमिक की परीक्षा के क्रम में प्रथम भाषा के तौर पर बांग्ला,इंग्लिश,हिंदी, गुजराती आधुनिक तिब्बती,नेपाली, उड़िया, पंजाबी,तमिल, तेलुगु,उर्दू व संथाली में आज यानी 12 फरवरी को देना होगा। वहीं दूसरी भाषा इंग्लिश और अगर इंग्लिश पहली भाषा है तो बंगाली, नेपाली 13 फरवरी को दोना पड़ेगा। जबकि इतिहास15 फरवरी, भूगोल16 फरवरी, गणित18 फरवरी, भौतिक विज्ञान19 फरवरी, लाइफ साइंस 20 फरवरी व ऐच्छिक विषय की परीक्षा 22 फरवरी को देना होगा। इधर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार सुबह सीएम ने इस बारे में ट्वीट किया। ममता ने लिखा, “माध्यमीक की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। मैं सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दे रही हूं।” सीएम ने मदरसा और उर्दू बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए अलग से संदेश प्रेषित किया। ममता ने लिखा, “मदरसा बोर्ड और मदरसा हाई स्कूल से माध्यमिक परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दे रही हूं।”

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •