वाहनों पर हमला व आगजनी से फैली दहशत

उत्तर दिनाजपुर/कोलकाता।  पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले में गोलीबारी में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत की घटना के विरोध में पार्टी के आह्वान पर आज 12घंटे के बंद का मिला-जुला असर रहा । प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बंद समर्थकों ने दो सरकारी बसों और कई ट्रकों को जबरन रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दो सरकारी बसों व एक लारी में बंद समर्थकों ने आगजनी की। जिला भाजपा के अध्यक्ष निर्मल दाम ने दावा किया की बंद एक सौ प्रतशत सफल रहा। कोई दुकान पाट नहीं खुले व आम लोगों ने बंद का समर्थन किया है। कारण लोग हत्या की राजनीति नहीं चाहते हैं।

चोपड़ा के मंझयारी ग्राम पंचायत के चतरागछ में शनिवार शाम को आयोजित भाजपा की एक सभा में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के अचानक हमला करने की घटना सामने आई थी। आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने हथियार लेकर भाजपा की सभा में अचानक हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक सभा में तांडव मचाया। इस दौरान बमबाजी की एवं गोलियां चलाई गई। जिसमें आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत होने का दावा भाजपा जिला नेता निर्मल दास ने की है। हमले में  पंकज दास नामक एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया उसे पहले दलुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया,उसकी हालत गंभीर होने से उसे नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। हालांकि भाजपा नेतृत्व ने इस घटना से इन्कार किया है। साथ ही भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।इस घटना को लेकर सांसद एसएस अहलूवालिया ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी दी। गृहमंत्री ने इस संबंध में उत्तर दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक को इस घटना की रिपोर्ट भेजने एवं घटना की गहन जांच के निर्देश दिया

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •