हुगली। बसीरहाट संलग्न बादुरिया हिंसा की आग में जल रहा है और भ्रमक प्रचार कर लोगों को भड़काया जा रहा है। लेकिन लोगों को पता है कि बसीरहाट में क्या हुआ था। रविवार को मीडिया कर्मियों से हुगली जिले के बण्डेल में प्रदेश बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव ने उक्त बाते कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि,लोग इस दौर में सबकुछ जानते हैं क्यों कि उन्हें मीडिया के द्वारा पल पल की खबर मिलती है। लेकिन यह अति निंदनिय कार्य है कि लोगों में सत्ताधारी सरकार के लोग गलत प्रचार कर रहें हैं। कुछ आसधु लोगों का इस्तेमाल कर हुगली जिला सहित तमाम जगहों पर नफरत फैलाने का काम हो रहा है। बीजेपी के बढ़ते जनाधार से राज्य सरकार घबरा गई है और तमाम तरह के हथकण्डे अपना रही है। यादव ने आरोप लगाते हुए राज्य की मुखिया के द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है और राज्य के लोग इन बातों का जवाब अपने वोंट से देंगें। ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव ने अह्वान करते हुए कहा कि देश में ओबीसी की ताकत को आज बताने की जरुरत नहीं है इस वर्ग के लोगों की जिस तरह से राज्य में अवहेलना होती रही है इसका जवाब अगर उक्त वर्ग अपने वोंट देंगे जिससे सत्ताधारी सरकार की चूले हिल जाएगी। उन्होंने कहा बीजेपी के सबका विकास सबका साथ के ध्येय से तृणमूल इतनी डर गई है कि उत्तर दिनाजपुर चोपड़ा के मंझयारी ग्राम पंचायत के चतरागछ में भाजपा की एक सभा में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के अचानक हमला एक भाजपा कर्मी विजय सिंह को गोली मार दी। लेकिन हिंसा का पथ अपना कर वह लोग खुद के लिये गढ्ढा खोद रहें हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •