कोलकाता। विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष में केन्द्रीय विद्यालय बैन्डेल द्वारा शुरू की गई हिन्दी पखवाड़ा समारोह का आज अनुष्ठानिक रूप से समापन हो गया। विद्यालय परिसर में हो रहे समापन समारोह की आधिकारिक शुरुआत प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन से किया। 15 दिनों तक चलने वाले हिन्दी पखवाड़ा समारोह मे हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हिन्दी मे गीत, संगीत, कविता एवं भाषण के माध्यम से राजभाषा को यथोचित सम्मान देने की सार्थक कोशिश की गई। कोविड महामारी को ध्यान मे रखते हुए उद्घाटन समारोह की तरह समापन समारोह के कार्यक्रम को भी काफी सीमित रखा गया। कार्यक्रम मे हिस्सा लेने के लिए सिर्फ चुनिन्दा छात्र छात्राओं को ही बुलाया गया। बाकि छात्र छात्रायें तकनिकी माध्यम द्वारा कार्यक्रम का हिस्सा बने रहे। समापन समारोह का संचालन शिक्षिका राजकुमारी सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक मंडली मे प्रसेनजीत मंडल, उज्जवल मिश्रा, मोनू जांगड़ा, सरजूस टोप्पो, प्रदीप कुमार दास, सोनम हूडा, यशवती महापात्रा एवं संगीता मंडल कार्यालय को सफल बनाने मे सक्रिय रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •