कोलकाता। जहां पूरा राज्य दुर्गोत्सव की तैयारी में मग्न हैं और राज्य उत्सव के मिजाज में है वहीं इच्छापुर में एक युवक की हत्या गोली मारकर हत्या से सनसनी के साथ ही मातम फैल गयी है। पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना के इच्छापुर स्थित रामनगर इलाके में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम जयंत सरकार है। वह पेशे से टोटो और चार चक्का गाड़ी चालक था। जयंत सरकार बुधवार रात 10.30 बजे के करीब अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात इलाके के अभी से हुई। इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया लेकिन जयंत सरकार विवाद खत्म कर घर की तरफ रवाना हुआ। इसी दौरान बदमाश अभी ने उसे पीछे से गोली मार दी, जिससे वह गिर पड़ा। कुछ देर तक वह वहीं पड़ा रहा। थोड़ी देर बाद उसके पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गए। वहीं दूसरी ओर गोली चलने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुनील सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जयंत को टोटो से उतार कर अपनी गाड़ी से बैरकपुर के बीएन बोस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जयंत को मृत घोषित कर दिया। विधायक ने बताया कि बदमाश अभी काफी दिनों से फरार था। कुछ दिन पहले ही वह लौटा था और आज उसने हत्या कर दी। नोवापड़ा पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को राजनीतिक रंग देने की तैयारी भी चल रही है। बहरहाल स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजा के दौरान आपसी प्रेम बना रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •