रविवार से हो सकती है सेवा स्वभाविक

कोलकाता। उत्तर व मध्य कोलकाता ही नही बरन दक्षिण कोलकाता में आज पाइपलाइन की मरम्मत और वॉल्व बदलने के काम के कारण लोगों को पेयजल का ठोंटा रहा। महानगर सहित कई जगहों पर पेयजल नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशान भी होगा पड़ा। मध्य कोलकाता एवं दक्षिण कोलकाता के कुछ एक इलाकों में जलापूर्ति सेवा को बंद रखा गया है। कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी ने बताया कि रविवार सुबह से जल परिसेवा स्वभाविक हो जाएगी। टाला पंपिंग स्टेशन और पलता के इंदिरा गांधी जल परीशोधन परियोजना से जिस पाइपलाइन के जरिए लोगों तक पानी पहुंचाया जाता है, उसकी मरम्मत एवं वॉल्व बदलने के काम के कारण सामयिक समस्या होने से सम्बधित एक विज्ञप्ति कोलकाता नगर निगम ने पहले ही जारी कर दी गई थी। मरम्मत के काम के कारण आज सुबह 10:00 बजे से ही जलापूर्ति सेवा बंद रखा गया था। 23 सितम्बर यानी आज सुबह से पेयजल आपूर्ति स्वभाविक हो जाएगी। नगर निगम सूत्रों के अनुसार मरम्मत के काम के कारण आज शाम से मोहम्मद अली पार्क, आर एसएम स्क्वायर, ऑकलैंड स्क्वायर, बागमारी, पार्क सर्कस, कस्बा, न्यूपार्क, चालपट्टी, कॉन्वेंट पार्क बूस्टर पंपिंग स्टेशन में जलापूर्ति सेवा संपूर्ण रूप से बंद रही। नतीजतन पूरे उत्तर मध्य कोलकाता एवं दक्षिण कोलकाता के कुछेक वर्ल्ड क्याके अलावा दक्षिण दमदम व विधाननगर के कई इलाकों में जलापूर्ति बंद रही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •