दोनों वारदातों में आरोपी बेटों सहित छह गिरफ्तार

फिरोज आलम 

कोलकाता। बदलते दौर के साथ ही किस तरह से रिश्तों का खून हो रहा है यह इन घटनाओं से पता चलता है। माहनगर कोलकाता से सटे विधाननगर में बेटे न अपनी पत्नी की शह पर अपने ही पिता की हत्या पीटकर कर दी। वहीं बीरभूम में गांववालों के कारण एक बेटे ने 73 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर काले जादू का आरोप लगाकर उसके हाथों की सभी 10 अंगुलियों को काट दिया। पुलिस व लोगों से मिली जानकारी में बताया गया है कि बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के इलेक्ट्रॉनिक कंपलेक्स थाना इलाके में रहने वाले विश्वजीत मंडल और उसकी पत्नी चंदना मंडल की कथित पिटाई की वजह से उनके पिता बच्चन मंडल की मौत हो गई ।आज एनआरएस अस्पताल में बच्चन के दम तोड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे विश्वजीत को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी फरार है। पुलिस ने आज बताया कि वारदात 6 अक्टूबर को हुई थी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर विश्वजीत ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता को मारा पीटा था। वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वारदात वाले दिन ही पुलिस को सूचित भी कर दिया गया था। अस्पताल जाकर पुलिस ने वृद्ध का बयान रिकॉर्ड किया था। इस बीच आज उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बहू की तलाश की जा रही है। इधर बीरभूम जिले में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग पर काले जादू का आरोप लगाकर उसके हाथों की सभी 10 अंगुलियों को काट दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का बेटा भी शामिल है। पीड़ित का नाम फंदी है। उसके पड़ोसियों का आरोप है कि फंदी काला जादू सीखने के लिए अनुष्ठान करता था, जिसकी वजह से गांव के कई लोग बीमार पड़े थे। इन आरोपों को बाद कंगारू कोर्ट ने पीड़ित फंदी को समन भेजा था और उसके बाद उसे सजा देने का फैसला किया गया। एसपी (बीरभूम ) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि जब कंगारू कोर्ट ने फंदी को सजा सुनाई तो उसका बेटा हरीश अपने पिता की जान बख्शने का आग्रह करने लगा, जिसके बाद कंगारू कोर्ट ने फंदी की अंगुलियां काटने का आदेश दे दिया, ताकि वो आगे चलकर काला जादू न कर सके। उन्होंने बताया कि इसके बाद हरीश ने गांववालों के दबाव में आकर अपने पिता की सभी 10 अंगुलियों को काट दिया।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •