बंगाल बंद की दिन की गयी थी हत्या

कूचबिहार। राज्य में राजनीतिक हत्या का क्रम जारी है। कूचबिहार जिले के टांगटिंगगुड़ी के चालतातला इलाके में तृणमूल समर्थक कुद्दुस अहमद (29)की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप भाजपा पर लगाया गया है। इसे लेकर पुंडीबाड़ी थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस्लामपुर गोली कांड को लेकर भाजपा का बंगाल बंद के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से 25 सितंबर की शाम को रैली निकाली गयी थी। इस रैली को लेकर भाजपा-तृणमूल में जमकर विवाद हुआ। 28 सितंबर को कुद्दुस अहमद रात को अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।जिला पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडेय ने बताया कि इस हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम है प्रकाश सरकार, सुभाष बर्मन, बाबान दास और मिठून बर्मन। आरोपी के खिलाफ हत्या और हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज कूचबिहार अदालत में पेश किया गया।मृतक कुद्दुस अहमद के चाचा रहीम मियां ने बताया कि 28 की रात बंद के विरोध और समर्थन में तृणमूल और भाजपा की रैली निकाली गयी थी। इसे लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ। मृतक की मां आसमा बेउआ ने बताया कि मैं आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग करती हूं। बतादें कि कुद्दुस तृणमूल का सक्रिय कार्यकर्ता था। उसे पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार करते हुए देखा गया था। तृणमूल कांग्रेस के टांगटिंगगुड़ी अंचल के बूथ अध्यक्ष मणिरूल हक ने बताया कि कुद्दस इलाके में तृणमूल हमारा सक्रिय कार्यकर्ता था। यह चीज भाजपा को रास नहीं आयी। उसने उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में भाजपा की जिला अध्यक्षा मालती राभा ने बताया कि इस संबंध में भाजपा का कोई संबंध नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुद्दुस ठेकेदारी के काम से जुड़ा हुआ था। रेल लाइन इलाके में मिट्टी फेंकने और स्कूल में मिट्टी फेंकने का काम करता था। वहीं पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि ठेकेदारी को लेकर भी उसकी हत्या की जा सकती है। अधिक काम मिलने पर विरोधी ठेकेदारों को पसंद नहीं हो रहा था। कुद्दुस पर दो राउंड गोलियां चलाई गयी थी। पहली गोली पॉकेट में मोबाइल रहने के कारण वह बच गया। लेकिन दूसरी गोली के बाद वह जमीन पर गिर गया। दूसरी गोली उसके सीने पर मारी गयी थी। पुलिस को घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक और खून से लथपथ कुद्दुस का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •