पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के पिंग्ला के सुरतचॉक इलाके में आज सुबह एक घर की दीवार के अचानक टूटकर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये। मृतकों के नाम निमाई माइती (90) और हरिपद श्यामल (50) था। घायलों को पिंग्ला अस्पताल में भर्ती करवाया गया एवं मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आज सुबह निमाई माइती के पूराने मिट्टी के घर को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान उनके घर की एक दीवार टूटकर गिर पड़ी जिसमें वहां मौजूद लोग दब गये और ये हादसा हुआ।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •