कोलकाता।

महानगर कोलकाता में फिर एक हिन्दी फिल्म की शूटिंग शुरु हुई। इस फिल्म की नायिका बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं। उन्‍होंने अपनी आने वाली फिल्‍म ‘मेरी प्‍यारी बिंदू’ । परिणीती ने शूटिंग कोलकाता में शुरू कर दी है। परिणीति पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर रही हैं। वो आखिरी बार 2014 में रणवीर सिंह के साथ फिल्‍म ‘किल दिल’ में नजर आई थीं। अब अपनी अगली फिल्‍म में परिणीति, आयुष्‍मान खुराना के साथ रोमांस करती दिखेंगी। परिणीति ने ट्वीट कर ‘सिटी ऑफ ज्‍वॉय’ में शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। साथ ही आयुष्‍मान खुराना के भी जल्‍द ज्‍वाइन करने की बात बताई है। ‘मेरी प्‍यारी बिंदू’ में आयुष्‍मान के किरदार का नाम अभिमन्‍यु रॉय है और दाढ़ी वाले लुक में और भी हैंडसम लग रहे हैं। परिणीति ने एक वीडियो शेयर कर अपने इस हीरो से भी मिलवाया है। उनके किरदार का नाम बिंदू होगा। यशराज बैनर की इस फिल्‍म में परिणीति ने एक उभरती सिंगर का किरदार निभा रही हैं। वो एक गाने को अपनी आवाज भी देंगी। वहीं आयुष्‍मान एक लेखक के किरदार में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले बिग बी अपनी फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •