कोलकाता।राज्य सरकार ने आदिवासियों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यह दावा विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर ट्वीट कर किया ।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में आदिवासियों के हर स्तर के विकास को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आदिवासियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है एवं लगातार कई तरह की योजनाएं इसके लिए चला रही है। आदिवासियों के अलावा अन्य जातियों, धर्म संप्रदाय और पंथ के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य के आदिवासियों की जरूरतों को समझने और उनकी संस्कृति को बचाकर रखने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार हर साल इस दिन को आदिवासी दिवस के रूप में मनाती है। इसके तहत राज्य के विभिन्न इलाकों में रहने वाले आदिवासियों के विकास के लिए तमाम तरह की योजनाओं की समीक्षा भी की जाती है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया कि राज्य की सत्ता पर आरूढ़ होने के बाद ममता बनर्जी की सरकार ने आदिवासियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष योजनाएं चलाई है। विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से मुफ्त प्रशिक्षण केंद्र चलाए जाते हैं, जहां इन्हें हर तरह की शिक्षा दी जाती है।यह राज्य सरकार के प्रयास का ही असर था कि इस साल आईआईटी जैसी कठिन परीक्षाओं में 2700 से अधिक आदिवासी छात्र सफल हुए हैं। आदिवासियों का

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •