मुर्शिदाबाद। रसोई गैस के सिलेण्डर में धमाका होने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी है। दर्दनाक हादसा मुर्शिदाबाद जिले के जलांगी स्थित इनायतपुर की है। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम क्रमशा चाचा हालिम शेख (25), भतीजा साहेब शेख व भांजा शमीम शेख है। मृतक के परिजनों ने बताया कि हलिम अपने घर में अकेला ही सोता था। बिती रात को

” रसोई गैस का सिलेण्डर कब लिक हो गया किसी को पता ही नहीं चला। रात को मोमबत्ती जल रही थी और जिसके कारण गैस के सिलेण्डर में जोरदार धमाका हुआ। पुलिस ने शनिवार को घटना स्थल से तीन लोगों के शव बरामद किया है” । 

साहेब व शमीम भी उसके घर में सोने के लिये गये थें। ऐसे में रसोई गैस का सिलेण्डर कब लिक हो गया किसी को पता ही नहीं चला। रात को मोमबत्ती जल रही थी और जिसके कारण गैस के सिलेण्डर में जोरदार धमाका हुआ। पुलिस ने शनिवार को घटना स्थल से तीन लोगों के शव बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये बेज दिया गया है। हलांकि उक्त घटना को लेकर और भी कई तरह का चर्चा का क्रम भी जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना का जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना के बारे में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ किया है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि जिस कंपनी का सिलेण्डर है उक्त कंपनी के द्वारा भी मामले की अपनी स्तर पर जांच हो।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •