फोटो- सुमन साहा

   फोटो- सुमन साहा

जयंत सिंह

काकद्वीप।  नेता रूपा गांगुली पर हमाले की घटना घटी है। घटना रविवार को दक्षिण 24-परगना जिले के काकद्वीप के पास ईश्वरीपुर में घटी। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों के हमले में वह घायल हो गई हैं। उनके सिर में चोट आई है। वहीं भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि तृणमूल ने इस आरोप का खंडन किया है। हमलावरों ने रूपा की कार पर हमलाकर उसके शीशे तोड़ दिए। भाजपा नेता जय प्रकाश मजूमदार ने इस हमले के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराते हुए हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में मूक दर्शक बनी रही। बताया जा रहा है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब रूपा गांगुली दक्षिण 24 परगना से वापस लौट रही थीं। रूपा गांगुली विधानसभा चुनाव में हावड़ा (उत्तर) सीट से तृणमूल कांग्रेस के लक्ष्मी रतन शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। खुद रुपा गांगुली ने घटना की पुष्टी की है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •