गिरफ्तार व्याक्ति तृणमूल नेता का भाई

कोलकाता। मटियाबुर्ज इलाके में नजरुल इस्लाम हत्याकांड में पलिस ने देर रात को शेख आलम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आलम वार्ड 137 के तृणमूल अध्यक्ष शेख उमर का भाई बताया जा रहा है। मामले पर स्थानीय तृणमूल विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला ने कहा कि भले ही आरेपी उमर का भाई है लेकिन उसके साथ पार्टी का कोई लेना देना या सम्पर्क नहीं है। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। खबर के लिखे जाने तक इलाके में तनातनी का माहौल बरकरार था औऱ पुलिस तैनात की गई थी।  ज्ञात हो कि नजरुल इस्लाम की हत्या महज इसलिये कर दी गई क्यों कि उसने जुआ खेलने व बिजली चोरी का विरोध किया था। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की देर रात को  मटियाबुर्ज थाना इलाके के लिचूबागान में घटी। आरोप है कि नजरुल इस्लाम देर रात को कहीं से अपने घर लौट रहा था। तभी उन्होंने कुछ युवकों को जुआ खेलते देखा और जुआ का विरोध किया। आरोप है कि तभी युवकों ने सफिकुल को चारो ओर से घेर लिया और उनके उपर लोहे की रड से हमला कर  पीटने लगे। सफिकुल के शोर मचाने पर जब कुछ स्थानीय लोग दौड़कर घटना स्थल पर आये तबतक हमलावर युवक लोगों को देखकर भाग गये थें।  गंभीर रुप से घायल सफिकुल इस्लाम को लोगों ने एसएसकेएम अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। पुलिस मामले के आरोपियों में अन्यतम अहमद दहियान को तलाश रही है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •