35 प्रतिशत बुथ कमेटी के अधूरे कार्य से खफा
पार्टी नेताओं की ली क्लास
कहा, लापारवाही बर्दास्त नहीं

कोलकाता।महानगर कोलकाता आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश नेतृत्व के सामने जहां खास लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती रख दी वहीं अमित शाह प्रदेश भाजपा नेताओं की एक तरह से क्लास भी ली।अमित शाह ने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस के साथ भाजपा का कोई समझौता नहीं है। इसलिए प्रदेश नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को किसी तरह के भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल से हर हाल में 50 फीसद अर्थात 22 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। उन्होंने प्रदेश भाजपा के नाताओं को साफ चेताते हुए कहा कि तीम माह के मध्य ही जिलाओं की उन 35 प्रतिशत बुथ कमेटी का गठन कर लेना होगा जो नहीं हुए है। इसमे किसी तरह की लापारवाही बर्दास्त नही होगी। साथ ही दिये गये कार्य या लक्ष्य के प्रति कोई किंतु, परंतु नहीं चलेगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश नेतृत्व के लिए यह लक्ष्य तय किया। शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। प्रथम दिन उन्होंने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट गेस्ट हाउस में पार्टी के इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के साथ प्रथम बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में किसी भी स्थिति में बंगाल से 50 फीसद सीटें हासिल करने को कहा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को शतप्रतिशत परिणाम को लक्ष्य बनाकर चुनाव मैदान में उतरने का निर्देश दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, राहुल सिन्हा, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, नेता मुकुल राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शाह ने यहां करीब दो घंटे तक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक मजबूती के लिए जन संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य के हर जिले के हर गांव में जाकर स्थानीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय मुद्दों पर आंदोलन करने को कहा। उन्होंने कहा कि गांवों में बिना संपर्क के संगठन का विस्तार नहीं किया जा सकता है। इसलिए प्रदेश नेतृत्व को गांवों में जन संपर्क बढ़ाना होगा।शाह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में आ सकते हैं। इस दौरान शाह ने हावड़ा में आईटी सेल के लोगों के साथ एक बैठक को अंजाम देते साफ किया की किसी भा हालात में राज्य के हर वर्ग के लोगों को सोशल मीडिया के द्वारा पार्टी से जोड़ा जाये। बता दे कि 28 जून यानी आज अमित शाह सुबह 11 बजे तारापीठ पहुंचेंगे, जहां काली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद स्थानीय लोगों के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।अमित शाह के तारापीठ पहुंचने से पहले ही वहां ममता बनर्जी और अणुब्रत मंडल के हजारों पोस्टर लगाकर तृणमूल ने पूरे इलाके को पाट दिया है। अमित शाह तारापीठ से पुरुलिया के लिए रवाना होंगे और वहां पंचायत चुनाव के बाद तृणमूल के हमले में मारे गए और घायल हुए कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात के बाद वे बूथ स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की विशेष रणनीति बताएंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे अमित शाह दुर्गापुर हवाई अड्डे से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •