जाकीर अली

हुगली। राज्य में सड़क हादसे इस कदर बढ़ गये हैं कि लोग अब ट्राफिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अगर राज्य के तीन जिलों की बात करे तो मात्र 36 घंटे में उक्त तीन जिले में 15 लोगों की मौत हुई है। हुगली जिले के जीटी रोड़ के बैंची ग्राम में आज एक लारी व गैस सिलेण्डर लदे एक ट्रक के साथ भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं और मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।स्थानीय पण्डुवा थाने की पुलिस ने आकर घटना के बाद हंगामा कर रहें लोगों को समझा कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लारी शायद बिहार की है। घटना के बाद लारी का चालक भागने में कामयाब हो गया। उक्त मामले पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्राफिक व्यवस्था की लापरवाही के कारण आये दिन जिले में सड़क हादसे हो रहें हैं और लोगों की मौत भी हो रही है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •