कोलकाता। इन दिनों राज्य में विकास सहित अन्य मूलभूत मुद्दे जैसे गौड़ हों गये हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रद्द हुए चीन दौरे को लेकर तमाम तरह की बातों का दौर चल रहा है। बहरहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चीन दौरा रद्द होने के बाद अब अमेरिका दौरा भी रद्द हो गया है। राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों के अनुसार अमेरिका के शिकागो में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए सर्व धर्म सम्मेलन के भाषण के 125वीं वर्षगांठ के उत्सव पर आगामी 26 अगस्त को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ममता को आमंत्रित किया गया था। शिकागो के विवेकानंद वेदांत सोसायटी की ओर से 11 जून को चिट्ठी देकर ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया था। उन्हें 26 अगस्त को शिकागो में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। लेकिन इसी बीच शिकागो में ही एक अन्य हिंदू संगठन स्वामी विवेकानंद के संभाषण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शामिल होना है। इसके बाद शिकागो के विवेकानंद वेदांत सोसायटी की ओर से एक दूसरी चिट्ठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि अप्रत्याशित कारणों से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है। इसीलिए अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वे अमेरिका नहीं जाएंगी। उक्त संस्थान की ओर से बताया गया है कि बेलूड़ के रामकृष्ण मिशन में सहायक महासचिव स्वामी अभिरामानंद का शव गत आठ जून को गंगा नदी से बरामद किया गया था। इसी की वजह से देश भर में कई कार्यक्रमों को रद्द किया गया है।हालांकि सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वास्तविक वजह प्रधानमंत्री के शिकागो दौरे को अधिक महत्वपूर्ण बनाने को लेकर है। ममता के जाने पर अमेरिका में हिंदू संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी। प्रधानमंत्री की मौजूदगी के अलावा ममता की मौजूदगी इस कार्यक्रम के अहमियत कम करने के लिहाज से भी देखा जा रहा था। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उक्त कारणों की वजह से उनका शिकागो दौरा रद्द किया गया है। खैर देखना है कि राज्य में सत्तादारी सरकार के विरोध में तन कर तैयार विपक्षी पार्टीयां सीएम के अमेरिका दौरे के रद्द होने पर क्या जुमले उछालती है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •