ममता बनर्जी सरकार पर जुबानी हमला जारी

कोलकाता। जहां एक ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के द्वारा विवादित बोल जारी है वही पार्टी के प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी लगातार ममता सरकार के खिलाफ जुबानी हमलों को अंजाम दें रहे है। 18 से 25 जून के बीच चल रहे भाजपा के बंगाल बचाओ अभियान के तीसरे दिन कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाये कि राज्य में आए दिन विपक्ष के कार्यकर्ताओं की हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल के सुप्रीमो के इशारे पर हो रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की कोई जगह नहीं रह गई है| तृणमूल की सरकार हत्या के जरिये राज्य को विपक्ष मुक्त बनाने में जुट गई है। कैलाश ने इसी बहाने सभी विपक्षी पार्टियों को एक होने का आह्वान किया। इस बारे में आज उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”बंगाल में आए दिन, विपक्ष के कार्यकर्ताओं के कत्लेआम हुए जा रहे हैं …| माँ-माटी-मानुष के नारे के पीछे मानवों का रक्त पी रही इस खून की प्यासी सरकार को रोकने के लिए हम सभी को साथ आना ही होगा। 18 से 25 जून तक दिल्ली में बंगाल बचाओ कार्यक्रम का हिस्सा बनें।” बंगाल बचाओ अभियान के तहत दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में बुधवार को आसनसोल से सांसद सह केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी शामिल हुए। उन्होंने भी तृणमूल की सरकार पर करारा हमला बोला है। बाबुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर दूसरे दिन विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या होती है एवं पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडों के साथ मिलकर हत्या में भागीदार बन रही है‌। बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म है।लोग डर के साये में जी रहे हैं‌। किसकी कब कहां हत्या कर दी जाए, कोई नहीं जानता। बंगाल में हो रहे है आए दिन विपक्ष लोगो के कत्लेआम
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •