कोलकाता। लगभग देढ़ दशक पहले भाजपा के ही एक वरीय नेत्री ने बड़ाबाजार में कभी कहा था कि गुण्डों का जवाब गुण्डों से देंगे।तब उक्त नेत्री के कथन पर पार्टी में भी नकरात्मक प्रतिक्रिया हुई थी। वहीं लगता है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी उक्त राह के राही हो गये हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की जुबान में इतनी कड़वाहट भर गई है कि वह सिर्फ विष बमन ही करते हैं। जी हां, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ”बम का जवाब बम से व गोली का जवाब गोली से देगें।” साफ कहें तो उन्होंने एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को धमकी दी है। जलपाईगुड़ी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घोष ने कहां कि अगर तृणमूल के लोग यह सोच रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर सत्ता पर बने रहेंगे तो यह उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी है। वे जिस भाषा में समझेंगे उस भाषा में जवाब दिया जाएगा। पार्टी के लोगों से आह्वान करते हुए दिलीप घोष ने कहा, ”तृणमूल वाले अगर लाठी से वार करते हैं तो उन्हें लाठी से मारा जाएगा, बम मारेंगे तो बम मारा जाएगा और अगर गोली मारते हैं तो उन्हें भी गोली मार दी जाएगी।” दिलीप ने कहा, ”हमने राज्य में शांति के लिए कोई समझौता या संधि नहीं की है। यह हमारी अकेले की जिम्मेवारी नहीं है|अगर हमारे ऊपर हमले होते हैं तो हमें आत्मरक्षा का अधिकार है और जिस तरह से जवाब दिया जा सके, दिया जाएगा।” हालांकि दिलीप घोष के इस बयान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय में इसके खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में कानून व्यवस्था को चुनौती देना और राज्य के माहौल को हिंसक बनाने की कोशिश की धाराएं लगाई गई हैं। दोनों ही धाराएं गैर जमानती हैं। बहरहाल दिलीप घोष के उक्त कथन को लेकर राज्य भर में राजनीतिक तौर पर तमाम तौर पर प्रतिक्रिया मिल रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •