फिरोज आलम
कोलकाता। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने आज केन्द्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार से इस राज्य में सुरक्षा गार्ड के नाम पर लूटराज चलाने वाले सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ शिकायत की किया है। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने उक्त जानकारी आज मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दिया। अर्नब चटर्जी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीजेएमसी के सर्व भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार, सर्व भारतीय सचिव लालजी चौधरी व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुधीर कुमार घोष ने आज केन्द्रीय श्रममंत्री संतोष गंगवार से से भेंट किया व उक्त मामले पर एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले की शिकायत की। साथ ही मामले की लिखित शिकायत केन्द्रीय मुख्य सचिव (विजिलेंस) राजन व्रमा, अतिरिक्त सचिव (विजिलेंस) अनुराधा प्रसाद को भी मामले की जानकारी लिखित तौर पर दिये गये है। प्रदेश बीजेएमसी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ऑरियंटल सहित तामाम सुरक्षा गार्ड एजेंसियां जहां हजारों की संख्या में गार्डो से नौकरी के नाम पर हजारों रुपये ले चुकी है वहीं उन्हें पीएफ, ईएसआई जैसे बुनियादी सुविधायों से वंचित रखा जा रहा है। अर्नब चटर्जी ने दावा करते हुए बताया कि केन्द्रीय श्रममंत्री ने जांच का निर्देश दिया है और वादा किया है कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •